आज शुक्रवार को आर्यन छात्र संगठन के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता रहे राहुल नौटियाल ने विद्यार्थी परिषद की सदस्यता छोड़ बड़ी संख्या में अपने समर्थकों सहित आर्यन छात्र संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। जिला कार्यालय में संगठन के जिला अध्यक्ष सचिन कठैत ने राहुल नौटियाल समेत अन्य का जोरदार स्वागत कर फूल माला पहनाकर संगठन में स्वागत किया।

जिसके बाद संगठन की जिला कोर कमेटी ने राहुल नौटियाल को उत्तरकाशी जनपद के सबसे बड़े महाविद्यालय में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में छात्रसंघ अध्यक्ष पद हेतु संगठन के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में घोषित किया।

इस अवसर पर आर्यन छात्र संगठन उत्तरकाशी के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेन्द्र कोहली, जिला संरक्षक दीपक भट्ट, जिला महासचिव सुरेश राणा, जिला संयोजक मंजीत नेगी, जिला प्रवक्ता केवल शाह, राकेश नौटियाल, केशव जोशी समेत बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts:

राजकीय इंटर कॉलेज कमद में जनपदीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित हुआ एकदिवसीय आपदा प्रबंधन प्रश...

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पुलिस ने लगाया जनजागरुकता शिविर छात्राओं को महिला, बाल अपराधों एवं ...



