- उत्तरकाशी, रिपोर्ट- संवाददाता
नैटवाड़/ सांकरी-मोरी-
रविवार को गोविंद वन्य जीव विहार / राष्ट्रीय पार्क पुरोला के वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सूबे के इस सबसे पुराने वन्य जीव अभयारण्य/ विहार में 70 वर्ष पश्चात इस तरह का कोई सम्मेलन आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड वन बीट अधिकारी संघ/ वन आरक्षी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हर्षवर्धन गड़िया उपस्थित रहे । सम्मेलन में टोंस वन प्रभाग के अध्यक्ष नितिन कुमार, अपर यमुना बड़कोट के वन बीट अधिकारी के अध्यक्ष विनोद रावत एवम गोविंद वन्य जीव विहार के समस्त वन बीट अधिकारी एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमे वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ के सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव किया गया । नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विवेक डोभाल को मिली ।
कार्यकरणी गठन में जसपाल शर्मा व संगीता बोहरा को उपाध्यक्ष व राजकुमार को सचिव पद की जिम्मेदारी मिली । मीडिया प्रभारी पद पर कुलदीप सिंह राणा, वरिष्ठ सलाहकार – प्रदीप थपलियाल व संगठन मंत्री मयूर राणा को बनाया गया ।
नई कार्यकारिणी में सरंक्षक की जिम्मेदारी रविन्द्र चमियाल व कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विकास पंवार को दी गई ।
Related posts:

नेशनल वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) अवार्ड में देशभर के जिलों के बीच कृषि की श्रेणी में उत्तरकाश...

राजकीय इंटर कॉलेज भटवाड़ी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दिया आपदा बचाव संबंधी प्रशिक्षण,




