- उत्तरकाशी
आज दिनांक 15/02/2025 को वन चेतना केंद्र कोटबंगला उत्तरकाशी में चल रहे वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ जिला शाखा उत्तरकाशी द्वारा आयोजित अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन/ कार्य बहिष्कार को सहायक वन कर्मचारी संगठन द्वारा पूर्ण समर्थन दिया गया।

सहायक वन कर्मचारी संगठन के प्रदेश संप्रेक्षक/ जिला वरिष्ठ सलाहकार सहायक वन कर्मचारी संगठन उत्तरकाशी भगवती प्रसाद बिजलवान जी एवं सलाहकार श्री नवीन भट्ट जी द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि यह लड़ाई केवल वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संगठन की ही नहीं है, बल्कि ये लड़ाई सभी कर्मचारियों के हकों की है।
उन्होंने कहा कि सहायक वन कर्मचारी संगठन तन मन धन से वन बीट अधिकारी/ वन आरक्षी संगठन के साथ खड़ा है और यदि अपनी मांगों को पूरा करने के लिए उग्र आंदोलन करने की आवश्यकता पड़ती है तो सभी लोग साथ खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ममराज बिघाना जी, जिला सचिव निर्मल सिंह जी, प्रकाश शाह, अजय राणा, मनीष पयाल, मंजीत भंडारी, प्रवेश नौटियाल, मोनिका, राजवंती, उत्तरा समेत बड़ी संख्या में वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी मौजूद रहे।
Related posts:

लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह के शातिर अभियुक्त को उत्तरकाशी पुलिस ने बिहार स...

दिवंगत सीडीएस जनरल विपिन रावत की स्मृति में लगाया गया स्वास्थ्य कैंप, 400 से अधिक ग्रामीणों ने लिया ...




