- उत्तरकाशी, रिपोर्ट: प्रवेश नौटियाल
जिलाधिकारी डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला पुनरीक्षण समिति(DLRC) एवं जिला परामर्शदात्री समिति (DCC)के सदस्यों एवं जनपद में संचालित बैंक सेवाएं के अधिकारियों के साथ बैठक कर वितीय वर्ष के बैंक लिंकेज हेतु आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी डॉ. बिष्ट ने ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि जिन उद्यमियों के ऋण आवेदन बैंक को भेजे गए है उनमें ऋण वितरित करने की सभी औपचारिकताएं अबिलम्ब पूर्ण कराते हुए पात्र उद्यमियों को तेजी के साथ ऋण वितरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन,मुख्यमंत्री स्वरोजगार एवं अति सूक्ष्म नैनो उद्यम प्रगति की भी समीक्षा की।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने के उद्देश्य से उद्यमों की स्थापना के लिए विभाग के पास जो भी आवेदन प्राप्त हो रहें है उन पर शीघ्र कार्यवाही अमल में लाएं। जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि जिन आवेदकों की औपचारिकता पूर्ण हो गई है आवेदकों के साथ सामाजिक व्यवहार रखने के साथ ससमय ऋण वितरण की कार्यवाही में गति लाएं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा ऋण की दिसम्बर 2023 तक की बैंकवार प्रगति समीक्षा की साथ ही ग्रामीणस्तर पर शिक्षा ऋण का प्रचार-प्रसार बैंक द्वारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक रॉकी कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, एलडीएम राजीव कुमार,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Related posts:

मैन्युफैक्चरिंग : की इंजन ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ’’ सेक्टोरल सैशन में उद्यमियों ने उत्तराखण्ड को बताया निव...

उत्तरकाशी : आपदा सचिव व गढ़वाल कमिश्नर ने पुरोला घाटी में किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावितों को मुआवजा...



