- उत्तरकाशी, रिपोर्ट- प्रवेश नौटियाल
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलायी जा रही “मुहिम उदयन” के क्रम में आज दिनांक मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक बडकोट संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में बडकोट पुलिस द्वारा गडोली बनाल में जागरुकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को नशा, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक किया गया।

शिविर में पुलिस द्वारा ग्रामीण युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने कैरियर पर फोकस करने की सलाह दी गयी, युवाओं को बताया गया कि नशे का जहर वर्तमान परिदृश्य में दिनोंदिन पैर पसार रहा है, आए दिन युवा इस जाल में फंसकर अपनी जिंदगी तबाह कर रहे हैं, हमें ऐसे गलत सामाज से बहुत दूर रहना है, अपने परिवेश को भी इस तरफ जागरुक करना है।
इस दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों को यातायात नियम, आपातकालीन नम्बर 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप आदि की जानकारी देते हुये ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की अनिवार्यता के सम्बन्ध में भी जागरुक किया गया।
Related posts:

पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ खेल महाकुंभ 2023, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब राज...

AHTU की टीम ने डांग गांव में लगायी जनजागरुकता चौपाल ग्रामीणों को मानव तस्करी, साइबर, महिला सम्बन...



