उत्तरकाशी : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में एन0पी0एस कार्मिकों ने किया वृक्षारोपण

Spread the love
  • देवेश भट्ट

आज जनपद के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में वर्षों से एन0पी0एस आच्छादित कर्मचारी, शिक्षकों अधिकारी वर्ग के द्वारा अपने-अपने घरों, कार्यालयों, खाली स्थानों, बंजर भूमि पर पर्यावरण संरक्षण के लिए तथा “पुरानी पेंशन बहाली के नाम एक वृक्ष अभियान” के तहत वृहद वृक्षारोपण किया गया। एन0पी0एस आच्छादित कर्मचारी राज्य सरकार और केंद्र सरकार से 2005 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को विभिन्न कार्यक्रमों ,धरना ,प्रदर्शन ,रैलियों जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन , वृक्षारोपण, विधानसभा घेराव, मुख्यमंत्री आवास कूच, चेतावनी रैली, भारतीय संसद मार्च करते आ रहे हैं। इसी क्रम में हर वर्ष 12 जुलाई को एक वृक्ष पुरानी पेंशन के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया जाता है।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली उत्तरकाशी अध्यक्ष मुरली मनोहर भट्ट ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन वर्ष 2005 के बाद से बंद कर दी गई है और यह प्रावधान ही नहीं है। अब कर्मचारियों को शेयर बाजार आधारित नवीन पेंशन योजना अर्थात एन0पी0एस से आच्छादित कर दिया गया है। जिसमें कर्मचारियों की पेंशन शेयर बाजार के उतार चढ़ाव और नफा नुकसान पर आधारित हो गई है जो कर्मचारियों के लिए एक धोखा है। इसी का विरोध किया जा सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन जी0पी0एफ आधारित योजना सरकार के द्वारा समर्थित है, जिसमें कर्मचारियों को कोई नुक्सान नहीं है। अतः 2005 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल की जाये। राज्य और देश की सरकारें नवीन पेंशन योजना के सुधारीकरण की बात कह रही है जो कि सही नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह पुरानी पेंशन व्यवस्था जी0पी0एफ सिस्टम को जैसे पहले रही है उसी रुप में पुनः लागू करें।

कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार वर्ष 2024 से पूर्व पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं करती है तो बड़ा उग्र आंदोलन पूरे देश में किया जायेगा और इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार जिम्मेदार रहेगी।

वृक्षारोपण करने वालों में मोर्चा के अध्यक्ष मुरली मनोहर भट्ट, रा0शि0संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, रा0शि0संघ के जयदीप रावत, जंगलात महकमे के अर्जुन सिंह दरम्यान, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 

More From Author

उत्तराखंड में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक स्थागित, जानें कारण…

उत्तरकाशी : लायंस क्लब द्वारा देवीधार में गंगा तट पर हरेला सप्ताह के तहत किया गया 400 पौधों का रोपण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *