सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी ने थामा भाजपा का दामन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई प्राथमिक सदस्यता, कहा पार्टी को मिलेगी मजबूती

Spread the love
  • उत्तरकाशी, रिपोर्ट- प्रवेश नौटियाल

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्भुत कार्यों एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्र वादी विचारधारा से प्रेरित होकर जनपद उत्तरकाशी  के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी ने अपने साथियों के साथ आज गुरुवार  को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें और उनके साथियों को आज भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में आयोजित मिलन समारोह के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और फूल माला पहनाकर बधाई दी। 

सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी जनपद उत्तरकाशी के नगर पालिका क्षेत्र चिन्यालीसौड़ में गरीब, वंचित और आम लोगों की आवाज को मुखरता से उठाते रहे हैं। नगर क्षेत्र में उनकी पहचान अनशन गुरू के रूप में भी है। वे जनहित के कई मुद्दों पर पूर्व में सरकार का घेराव भी करते रहे हैं। सुमन बडोनी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि बडोनी के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिली है।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ चैन सिंह महर, मंडल उपाध्यक्ष और भाजपा नेता मनोज कोहली भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

वहीं सूत्रों के मुताबिक सुमन बडोनी आगामी नगरपालिका चुनावों नगर क्षेत्र चिन्यालीसौड़ से अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक सकते हैं, नगर क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता पार्टी के लिए मजबूती का काम भी करेगी।

More From Author

नैनीताल और कैंचीधाम जाने से पहले पढ़ ले ये खबर, वरना हो जाएंगे परेशान…

सीएम धामी ने रैट माइनर्स को दिए 50-50 हजार रुपए, किया सम्मानित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *