मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं…

Spread the love

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बसंतोत्सव प्रकृति के श्रृंगार और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बसंत पंचमी का दिन विद्या, संगीत और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को समर्पित है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज में ज्ञान, संगीत और कला के प्रसार का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी हमें प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की प्रेरणा भी देती है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि बसंतोत्सव का यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उमंग, उत्साह और खुशियों का संचार करेगा तथा सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा।

More From Author

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं…

लंबित राजस्व वादों पर डीएम सख्त, एक साल पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *