औली मोटर मार्ग पर पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा, कई लोग थे सवार…

Spread the love

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर जोशीमठ से आ रही है। यहां आज बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि औली मोटर मार्ग पर पर्यटकों का वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें चार लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा औली मोटर मार्ग पर आईटीबीपी कैंप के समीप हुआ है। पर्यटकों का वाहन खाई में गिरते ही मौके पर चीक- पुकार मच गई। वाहन में चार पर्यटक सवार थे। जिसमें दो को गंभीर चोट आई हैं। चारों घायलों को किया श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी पर्यटक मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

More From Author

देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच 15 घंटे की दूरी अब 60 मिनट में होगी तय, जानें कैसे…

विकास भवन परिसर में सीडीओ जय किशन ने फहराया तिरंगा, विभिन्न विभाग के कर्मी रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *