- उत्तरकाशी, रिपोर्ट- प्रवेश नौटियाल
जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार गांव-गांव में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित की जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में आम जनमानस को जागरूक किये जाने के साथ-साथ गांवों में चिकित्सा शिविर लगाकर सभी आम जनमानस का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

