सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान : धामी

Spread the love

 

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने परिवहन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन और सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को सड़क हादसों की रोकथाम के लिए समन्वय बनाकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। हेलमेट और सीट बेल्ट सहित सभी यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर वाहनों की फिटनेस, निर्धारित यात्री क्षमता और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच करने को कहा। साथ ही पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का गहन विश्लेषण कर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित करने और वहां आवश्यक सुधारात्मक एवं सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना सभी संबंधित विभागों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए विभागों की जवाबदेही तय की जाए और सड़क सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा हो। उन्होंने दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के लिए ठोस और परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

More From Author

गौ संरक्षण से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की समृद्धि : धामी

पौड़ी सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देंगे धामी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *