उत्तराखंड पुलिस की दो महिला कर्मियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मिला सम्मान…

Spread the love

उत्तराखंड पुलिस की दो महिला कर्मियों ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया गया है। बताया जा रहा है कि NCRB द्वारा जनपद हरिद्वार में तैनात पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल एवं जनपद ऊधमसिंहनगर में तैनात महिला आरक्षी डॉली जोशी को सम्मानित किया गया है। दो महिलाकर्मियों को ये सम्मान मिलने से पुलिस मुख्यालय में खुशी की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार NCRB द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 5th Conference on Good Practices in CCTNS/ICJS में  प्रदेश में CCTNS/ICJS के सकुशल क्रियान्वयन के लिए निहारिका सेमवाल और महिला आरक्षी डॉली जोशी को सम्मानित किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर अपराध और न्यायिक सिस्टम को समृद्धि प्रदान करना है।

CCTNS-ICJS प्रोजेक्ट के अंतर्गत डेटा सहयोग, तकनीकी संबंध, और सुरक्षा संबंधित क्षेत्र में योजनाएं शामिल हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा में सुधार करने का उद्देश्य रखती हैं। साथ ही इस परियोजना के माध्यम से विभिन्न राज्यों के पुलिस ब्यूरोज को अपने अपराध संबंधी डेटा को साझा करने का भी सहयोग मिलता है।
वहीं DGP अभिनव कुमार  एवं पूरे उत्तराखण्ड पुलिस परिवार की ओर से उनकी इस उपलब्धी के लिए उन्हें बधाई।

More From Author

युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, UKPSC ने की इस परीक्षा की आंसर की जारी…

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने बांटे दायित्व, महिलाओं को दी बड़ी जिम्मेदारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *