उत्तराखंड में इस बार इन महिलाओं का तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयन…

Spread the love

उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर हर साल की तरह इस साल भी सराहनीय और उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को सम्मानित किया जाएगा। इस साल जिन्हें सम्मानित किया जाएगा उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। हर जिले से एक महिला या किशोरी का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इसमें दिव्यांग खिलाड़ी मोहिनी कोरंगा एवं नीलिमा राय समेत कई का चयन किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय और उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार को 13 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा जिले से चंद्रा देवी, उमा आर्य, पुष्पा और शीला देवी का चयन किया गया है। वहीं बागेश्वर जिले से जानकी देवी, लीलावती देवी, अनीता नेगी, शशि कला, चंपावत जिले से उर्मिला बिष्ट, देहरादून से शहनाज व सारो देवी, हरिद्वार से यशोदा शर्मा, शशि, रूबी, रुकय्या का चयन किया गया है।

More From Author

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किए पुलिसकर्मियों के ताबड़तोड़ तबादले…

महंगाई भत्ते में हो सकती है जल्द बढ़ोतरी, कर्मियों को मिल सकती है खुशखबरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *