उत्तराखंड में इस दिन से मौसम लेगा करवट, इन जिलों में बारिश की संभावना…

Spread the love

Weather Update: प्रदेश के कुछ जिलों में हो रही बारिश के बीच अब मौसम का पारा धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। रात के वक्त गिरती ओंस और कम होता तापमान लोगों को ठंड का एहसास करवा रहा है। तो वहीं अब मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद मौसम और ठंडा हो जाएगा। आइए जानते है आपके जिले का हाल कैसा रहेगा।

मिली जानकारी के अनुसार  मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्र में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि बरसात की वापसी के बाद अब मौसम शुष्क नजर आ रहा है। विभाग ने पर्वतीय क्षेत्र में अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे आने वाले सप्ताह में प्रदेश में ठंड बढ़ने वाली है। विभाग की माने तो मौसम विभाग ने नौ अक्टूबर को भी राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत तथा नैनीताल, उधमसिंह नगर जनपदों में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

वहीं 10 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर जनपदों में बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है साथ ही इस तरह आने वाले इन दिनों में दो दिन बरसात होने के बाद तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में सुबह के समय मौसम तापमान न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि दोपहर के समय अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। रविवार को भी मौसम इसी तरह से बने रहने का पूर्वानुमान है।

 

More From Author

नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज, गृह मंत्री करेंगे अध्यक्षता, होगी इन मुद्दों पर चर्चा…

उत्तराखंड आरओ- एआरओ भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, उम्मीदवार जल्द कर लें ये काम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *