उत्तराखंड के शिक्षकों का इस राष्टीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन…

Spread the love

उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे तराशने की जरूरत है एक मौके की जरूरत है। अपनी मेहनत के दम पर शानदार प्रर्दशन कर यहां के खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है कि उड़ीसा के भुवेश्वर में होन जा रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड के 04 शिक्षकों का चयन हुआ है। इन चारों को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड हॉकी टीम की ओर से चयनित शिक्षकों में अल्मोड़ा के दो पुरुष एवं दो महिला शिक्षिक शामिल हैं। यह चारों शिक्षक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उड़ीसा के भुवेश्वर में 15 नवंबर से होन जा रही है। प्रतियोगिता हेतु चयनित शिक्षकों में दीपक वर्मा (सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एनटीडी अल्मोड़ा), पंकज टम्टा (राइंका खूंट), नंदा भाकुनी (राइंका चौरा हवालबाग) एवं कृतिका जोशी (राइंका जैना अल्मोड़ा) शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि दीपक वर्मा वर्तमान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय एनटीडी में सहायकत अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वर्मा इससे पहले कई इंडेर हॉकी राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। वहीं, अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज खूंट में सेवात पंकज टम्टा वर्तमान में ब्लॉक हवालबाग के खेल समन्वयक हैं। टम्टा न केवल स्वयं कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं, ​बल्कि इनके कई शिक्ष्य भी राष्ट्रीय खेलों में शामिल हुए हैं।

More From Author

चार धाम के कपाट बंद होने का सिलसिला शुरू, आज गंगोत्री धाम के कपाट होंगे बंद, कल…

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का आज उत्तराखंड दौरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *