उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव का परिणाम जारी, ये बने अध्यक्ष…

Spread the love

उत्तराखंड सचिवालय संघ का चुनाव सोमवार को हुआ इसका परिणाम भी जारी हो गया है। इस बार सचिवालय संघ के परिणामो में  बड़ा फेरबदल हुआ है। बताया जा रहा है कि सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा बने हैं, जबकि राकेश जोशी महासचिव बने है।

मिली जानकारी के अनुसार सचिवालय संघ चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें एक हजार से ज्यादा मतदाता कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आपको बता दें लगातार तीन बार  दीपक जोशी सचिवालय संघ के अध्यक्ष थे।  लेकिन इस बार सुनील लखेड़ा ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी हैं। बताया कि शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू हुई।

बताया जा रहा है कि चुनावी मैदान में संप्रेक्षक प्रत्याशी अरविंद कुमार व लालमणि, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी भूपेंद्र नारायण जोशी, रमेश सिंह बर्त्वाल, संयुक्त सचिव प्रत्याशी चंदन सिंह बिष्ट, जगत सिंह डसीला, रणजीत सिंह, शुभम, महासचिव प्रत्याशी कमल कुमार, राकेश चंद्र जोशी, विमल जोशी और अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक जोशी, प्रदीप पपनै व सुनील कुमार लखेड़ा शामिल थे ।

 

More From Author

हर्रावाला रेलवे स्टेशन की होगी कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं…

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह को पार्टी आलाकमान ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *