उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, पढ़ें अपडेट…

Spread the love

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है, अगले 48 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि पर्वतीय जनपदों में बूंदाबांदी के साथ ही मैदानी इलाकों में भी गर्जन वाले बादल विकसित होने के आसार हैं। वहीं हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

मिली जानकारी के अनुसार नवंबर माह का दूसरा पखवाड़ा समाप्त होने को है तथा ठंड अब धीरे-धीरे राज्य को अपने आगोश में लेकर जाते हुए दिख रही है। सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल विकसित हो सकते हैं। प्रदेश में अगले 48 घंटे में पहाड़ी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग नैनीताल , पिथौरागढ़ , बागेश्वर और टिहरी जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई हैं। वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि नवंबर आखिरी सप्ताह से तापमान में गिरावट आने का सिलसिला शुरू होगा। जिसके बाद कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ने की संभावना है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में जरूर सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही हैं।  उत्तराखंड में फिलहाल सुबह का औसत तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि दोपहर को 26 और रात को 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 28.6 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

More From Author

सफाई निरीक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड…

वॉट्सऐप में आया ये नया फीचर, जल्द सब यूजर कर सकेंगे यूज, जानें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *