टिहरी वाहन हादसे पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 7 लाख तक की सहायता…

Spread the love

देहरादून। टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई दर्दनाक वाहन दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

वहीं, राज्य सरकार ने भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतक आश्रितों को 3-3 लाख रुपये तथा गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

इस प्रकार मृतकों के परिजनों को कुल 7-7 लाख रुपये तथा गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखने और उन्हें तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

More From Author

संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *