खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…

Spread the love

 

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी तथा जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की जनता से उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि मां-बेटे के अटूट रिश्ते जैसा है। यहां की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा देता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय में भवन निर्माण, आईटीआई और बालिका विद्यालयों के आधुनिकीकरण समेत शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण, पुलों के निर्माण और बस अड्डे जैसी सुविधाओं के विकास से लोगों को लाभ मिल रहा है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए चीनी मिल के संचालन, गन्ने की समय पर पेराई और भुगतान को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि खटीमा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नगर बनाना सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्यों को आगे भी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखा जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री खटीमा चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक पैदल पहुंचे। रास्ते में स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, भाजपा नेता सतीश भट्ट, रामू भारती, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *