भारतीय जनता पार्टी मंडल चिन्यालीसौड़ द्वारा देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत और सेना के अन्य शहीद जवानों की शहादत पर फील्ड हॉस्टल चिन्यालीसौड़ में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु आयोजित शोक सभा में पूर्व राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व राज्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा “कि जनरल साहब की इस शहादत से समूचे गढ़वाल की धरती रो पड़ी है, वे देश के महान सूपूत थे उनकी गौरवगाथा को आने वाली पीढी याद करेगी और हिन्दुस्तान हमेशा आपकी और अन्य शहीद जवानों की शहादत का ऋणी रहेगा।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ विजय बड़ोनी, मंडल महामंत्री मनोज कोहली, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, सोशल मीडिया प्रमुख विजेन्द्र सिंह कोहली, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा चैन सिंह महर, मंडल उपाध्यक्ष संजय कंडियाल, ओबीसी मोर्चा के जिलामंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार, नमामि गंगे मंडल संयोजक विनोद घिल्डियाल, महिला मोर्चा की अध्यक्षा ममता परमार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सचिन पंवार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।