भाजपा के वरिष्ठ नेता देवी सिंह रावत जी से पूर्व राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल ने की मुलाकात –

  • चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी), रिपोर्ट – प्रवेश नौटियाल

चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में जनसंघ के दौर से भाजपा की स्थापना के बाद जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ रहे पार्टी के कर्मठ व आजीवन समर्पित कार्यकर्ता 87 वर्षीय श्री देवी सिंह रावत जी से मुलाकात करने पूर्व राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल उनके गांव बनकोट पहुंचे। देवीसिंह रावत जी मौजूदा समय में लकवा बीमारी की चपेट में है।

पूर्व राज्यमंत्री से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि 87 वर्षीय देवी सिंह रावत जी पार्टी के प्रति अपनी कर्मठता और समर्पण के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। जनसंघ से शुरू उनका सफर भाजपा के साथ पांच दशक से भी पुराना है। उनके अनुभव, उनके भाजपा के आधार स्तंभ होने के कारण कार्यकर्ताओं के बीच बेहद सम्मानित देवी सिंह रावत जी को कार्यकर्ता “क्षेत्र का आडवाणी जी” कह कर संबोधित करते हैं। बीते दिनों लकवाग्रस्त होने के बाद उनकी पार्टी संगठन में सक्रियता तो कम हो गई है लेकिन वह रोज ही पार्टी व संगठन से जुड़े कार्यों की जानकारी लेते रहते हैं।

रामसुंदर नौटियाल जी ने बताया कि अपने तीन दशक के पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न पदों पर रहने के दौरान उन्होंने देवी सिंह रावत जी से हमेशा प्रेरणा ली और देवी सिंह रावत जी ने उन्हें पार्टी संगठन में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। देवी सिंह रावत जी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन कर चुके हैं।

पूर्व राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल ने देवी सिंह रावत जी की मां गंगा, मां यमुना से शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।