गहरे जख्म दे गया पिथौरागढ़ हादसा, सरयू तट पर एक साथ जली सात चिताएं…

Spread the love

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में हुआ सड़क हादसा बागेश्वर को शोक में डूबा गया है। हादसे ने जहां एक साथ 10 लोगों की जिंदगियां लील ली वहीं आज हादसे का शिकार हुए सात मृतकों के शवों का बागेश्वर में सरयू तट पर अंतिम संस्कार किया गया।  जिसमें सेना के दो जवानों और एक नव विवाहिता का शव भी शामिल था। इस दौरान गांव में मातम पसरा नजर आया। जहां जवानों का सेना की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी तो वहीं एक साथ सात चिताएं जलती देख हर आंख नम नजर आई।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा में हुआ है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी थी। हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस को दी। ऊपर से जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े दिख रहे थे। हादसे में शामा के 7 और भनार के 3 लोगों की मौत हुई थी। जिनके शव कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए थे।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में जान गंवाने वालों में सेना के जवान शंकर सिंह और सुंदर सिंह भी शामिल थे। मृतकों के शवों को पिथौरागढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया था। जिसके आज इन शवों का उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ा। गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। तो वहीं हर आंख नम नजर आई। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। ये हादसा गांव को बड़ा जख्म दे गया है।

More From Author

PMO के अधिकारी ने की सीएम धामी से मुलाकात, हुई ये बात…

उत्तरकाशी : अब यहां रात्री विश्राम कर सकेंगे पर्यटक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *