चिन्यालीसौड़ : जयंती पर याद किए गए एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय

  • चिन्यालीसौड़, रिपोर्ट- प्रवेश नौटियाल

जिला उपाध्यक्ष डॉ विजय बडोनी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यूजेवीएनएल के गेस्ट हाउस में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती आज सोमवार को मनाई गई।

भाजपाइयों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

गेस्ट हाउस में आयोजित हुए कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि पंडित दीन दयाल का अंत्योदय मंत्र भाजपा सरकार आत्मसात कर रही है। समाज के संबसे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को पंडित जी के मार्ग पर चलना चाहिए और उनके जीवन चरित से शिक्षा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष चैन सिंह महर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोबेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम रमोला, मंडल महामंत्री कृतम सिंह पंवार, मनीष कुकरेती, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी, भाजपा नेता जीत लाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।