Breaking: कार हुई हादसे का शिकार, एक मौत दो घायल…

Spread the love

रुद्रप्रयाग। बसुकेदार तहसील से आगे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सूचना पर पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार बसुकेदार मोटर मार्ग पर तहसील से आगे सांय चार बजे करीब एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में तीन लोग सवार थे। तीनों ही डांगी गांव तहसील बसुकेदार के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर जाकर पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में भूषण पुत्र महेंद्र लाल उम्र 25 वर्ष एवं प्रकाश पुत्र सते सिंह उम्र 35 वर्ष है, जबकि जगदीश रावत पुत्र जसपाल सिंह उम्र 40 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

More From Author

फायर: 12वीं के छात्र ने अपने साथी के परिवार वालों पर झोंके फायर, सात गिरफ्तार…

शहादत: आंतकी हमले मे देवभूमि का एक और लाल वीर गति को प्राप्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *