नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में बने रिड्यूस रियूज रिसाईकिल (आरआरआर)R. R .R .सेंटर में लोगों द्वारा अपने घरों के पुराने कपड़े, पुराने जूते चप्पल, किताब, खिलौने, बेस्ट और बेकार चीजें RRR सेंटर में बड़ी संख्या में दान दी जा रही हैं और सहयोग किया जा रहा है।
जिसे पालिका द्वारा एकत्रित कर जरूरतमंदों लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, इन सेंटरों की निगरानी पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान द्वारा बराबर की जा रही है। पालिका द्वारा बनाये गये आरआरआर सेंटर में आम लोगों द्वारा जैसे ही पुरानी वस्तुएं, उपकरण, खिलौने आदि दान के लिए रखें जाते हैं कुछ जरूरत मंद लोगों द्वारा स्वयं उन्हें ले जाया जाता है और जो वस्तुएं उसमें शेष रहती हैं उसे पालिका कर्मी एकत्रित कर स्वयं जरूरत मंद लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
पालिका क्षेत्र अंतर्गत बने आरआरआर केंद्रों को लोकप्रिय बनाने हेतु पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर, कमल सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र सिंह पंवार, पालिका अध्यक्ष बीना बिष्ट, सभासद गणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है, साथ ही सोशल मीडिया से भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिसमें लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। इससे ठोस कचरा प्रबंधन में भी पालिका को लाभ हो रहा है।