प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान की अपील पर नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया।
सफाई अभियान में नेताओं, छात्र छात्राओं समेत 1000 से अधिक स्थानीय जनमानस ने आज रविवार को एक घंटे के श्रमदान में एक साथ सभी 07 वार्डो में श्रमदान में भाग लिया।
एक तारीख एक घंटा एक साथ, 1 अक्टूबर 10 बजे से 11 बजे तक नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ द्वारा स्वच्छता के लिए एक घंटे का स्वच्छता अभियान सभी 07 वार्डों में चलाया गया। श्रमदान अभियान में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सचिव, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष, बैंकों के समस्त कर्मचारी, अधिकारी, स्कूल के छात्र-छात्राओं अध्यापको एवं जनप्रतिनिधि सभासद गण सामाजिक कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी, आशा, ब्रह्माकुमारी संस्था, द्वारा श्रमदान में हिस्सा लिया गया।सभी वार्डों में शपथ होने के बाद श्रमदान कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष बीना बिष्ट, अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र सिंह पंवार, सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड़, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बड़ोनी, मनोज कोहली, विजय बड़ोनी, राकेश महर, कृष्ण नौटियाल, विजेंद्र सिंह कोहली दरमियान सिंह रावत, नगर पालिका के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर विक्रम सिंह रावत, गंभीर सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, रिकी राम पवार, विजय थपलियाल, अमित सकलानी ओम प्रकाश सेमवाल, सभासद पवित्रा देवी, महावीर सिंह, प्रियंका बडोनी, नरेंद्र सिंह नेगी सुनीता सेमवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।