सीएम धामी ने इस जिले को दी करोड़ों की सौगात, इन योजानाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास…

Spread the love

उत्तराखंड के जल्द ही एक और मेडिकल कॉलेज मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि ये कॉलेज  पिथौरागढ़ जनपद में बनेगा। यहां मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए समस्त औपचारिकताएं पूरी कर दी गई है। यहां कॉलेज के निर्माण के साथ ही मेडिकल कॉलेज हेतु लगभग 1 हजार से ज्यादा पदों की स्वीकृति पर मंत्रिमंडल द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है। इस बात की जानकारी सीएम धामी ने पिथौरागढ़ दौरे  के दौरान दी है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ में अयोजित ‘दीदी-बैंणा’ नारी शक्ति महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जहां मुख्यमंत्री ने ₹217.28 करोड़ की कुल 65 योजनाओं जिनमें 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं 28 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं कि जिसमें आंवला घाट फेज-2 पेयजल योजना का निर्माण कार्य किए जाने, फगाली गाड़ से पनार पुल तक वैकल्पिक सड़क मार्ग का निर्माण, मोस्टामानू मंदिर का सौंदर्यीकरण, नैनी-सैनी से जाजरदेवल तक हॉटमिक्स सड़क व नाली निर्माण कार्य शामिल है।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ के विकास हेतु राज्य सरकार हर संभव कार्य कर रही है। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ जनपद में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनेगा। जिसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज हेतु 1 हजार से अधिक पदों की भर्ती के लिए कैबिनेट की स्वीकृति भी मिल गई है।उन्होंने कहा पिथौरागढ़ में पार्किंग पंपिंग योजनाएं प्रशासनिक भवन सड़कों के निर्माण कार्य में भी तेजी आई है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पिथौरागढ़ के मंदिरों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा नैनी सैनी हवाई अड्डे में 19 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग सफल हुई है। डीजीसीए की अनुमति आने पर यह विमान नियमित पिथौरागढ़ से चलेगा। उन्होंने कहा विकास की दौड़ में हमारे सीमांत जनपद सबसे आगे रहेंगे।

वहीं सीएम ने विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया व भगवान श्री राम दरबार एवं कन्या पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने धारचूला की दारमा, व्यास घाटियों के वाइब्रेंट विलेज से आई महिलाओं के साथ बागेश्वरी चरखे एवं तकली से ऊन कताई की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रांच में पारंपरिक विधि से कालीन तथा फिरका और बिंडा (मटका) के माध्यम से मट्ठा भी बनाया इसके साथ ही सिलबट्टे पर हरा नमक भी पीसा। मुख्यमंत्री ने बिण सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यवसायिक भूखंड आवंटन स्वीकृति पत्र भेंट किए।

More From Author

इण्टरमीडिएट स्तरीय परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट, अब इस दिन होगा एग्जाम…

स्वच्छ तीर्थ अभियान सांस्कृतिक उत्सव महोत्सव के तहत नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में आयोजित हुआ सफाई अभियान, जनमानस ने बढ़ चढ़कर की हिस्सेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *