नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड़ की नागणी निवासी ओमप्रकाश डोभाल की सुपुत्री अनुष्का डोभाल ने मिस टीन इंडिया साइनिंग स्टार 2023 का खिताब अपने नाम किया।
बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ की छात्रा अनुष्का ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को प्राप्त करने के साथ साथ अपने माता पिता, परिजनों, विद्यालय सहित सम्पूर्ण जनपद और उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।
अनुष्का के राष्ट्रीय स्तर पर जीते गए इस खिताब के बाद सम्पूर्ण जनपद में खुशी की लहर है।
यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जोत सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्षा बीना बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ विजय बडोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चैन सिंह महर, भाजपा नेता मनोज कोहली समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने अनुष्का डोभाल द्वारा खिताब जीतने पर खुशी जाहिर की है और हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।