BREAKING: बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम…

Spread the love

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बागेश्वर उपचुनाव का परिणाम आ चुका है, बागेश्वर विधानसभा सीट से उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी वसंत कुमार को 2810 वोटो से हराकर उपचुनाव में विजय प्राप्त की है।

जीत के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पति स्वर्गीय चंदन रामदास के द्वारा बागेश्वर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में किया जा रहे चहुमुखी विकास से जनता प्रभावित है।

साथ ही आज उनकी जीत ने प्रमाणित किया है कि बागेश्वर की जनता भाजपा पर पूरी तरह से विश्वास करती है, साथ ही उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा संगठन की मुखिया महेंद्र भट्ट और अन्य नेताओं को दिया है।

More From Author

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, 23 सितंबर है आवेदन की लास्ट डेट…

Aaj Ka Rashifal: 09 सितम्बर का पंचांग और राशिफल, जानिए कैसा रहेगा भाग्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *