उत्तराखंड में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू, यहां पाला गिरने का अलर्ट जारी…

Spread the love

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। फिलहाल उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार नहीं है और मौसम शुष्क बना रह सकता है। अगले 5 दिनों तक मौसम इसी तरह से रहने का पूर्वानुमान है।

पर्वतीय जिलों में पाले का येलो अलर्ट जारी किया गया है और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। देहरादून में भी सुबह के समय धुंध छाने के बाद दिन के समय चटक धूप खिल रही है। देहरादून का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

More From Author

रुद्रप्रयाग में नगर पालिका और नगर पंचायतों के वार्ड आरक्षण से संबंधित आपत्तियों की हुई सुनवाई…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीमती पद्मिनी कोल्हापुरे ने शिष्टाचार भेंट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *